Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

हिमाचल में लापता राजस्थान के पांच ट्रेकर सुरक्षित मिले

धर्मशाला (हिप्र), आठ अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की दुर्गम बड़ा भंगाल घाटी की ओर ट्रेकिंग के दौरान गुम हुए राजस्थान के पांच ट्रेकर का पता चल गया है और वे सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बैजनाथ के उपमंडलीय दंडाधिकारी संकल्प गौतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पांचों से संपर्क स्थापित हो गया है और वे चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। उन्होंने दो दिन बड़ा भंगाल में बिताए।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सूचना मिली कि करीब 12 घंटे से उन ट्रेकर का पता नहीं चल रहा है। इसके बाद बीड़-बिलिंग क्षेत्र में बचाव दलों को सतर्क कर तलाश अभियान शुरू किया गया।

बाद में प्रशासन ने उनसे संपर्क कर सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि की।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि पांचो ट्रैकर -अंकुर मलानी, सत्यम साबू, पवन, श्याम आर और तरुण राठी (28 से 35 वर्ष) - पांच अक्टूबर को बीड़ से राजगुंधा के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें छह अक्टूबर को राजगुंधा से बड़ा भंगाल होते हुए थमसर दर्रा पार करना था।

उन्होंने बताया कि हालांकि, छह और सात अक्टूबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से उनकी आवाजाही प्रभावित हुई और खराब मौसम के बीच उनसे संपर्क टूट गया था।

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश