नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने अधिक प्रोटीन और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मददगार होने जैसे भ्रामक दावों के साथ उत्पाद बेचने को लेकर छह कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डॉ. रेड्डीज, नेस्ले हेल्थ साइंस, तिरुपति वेलनेस, फ्लिपकार्ट, अमेजन और नेटमेड्स को नोटिस भेजकर पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
नियामक ने कहा कि उत्पादों के पैकेट पर मांसपेशियों की ताकत, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा बढ़ाने से जुड़े दावों को इस तरह पेश किया गया है कि उपभोक्ता उत्पाद के स्वास्थ्य लाभों को लेकर भ्रमित हो सकते हैं।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय