लंदन, आठ अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की सुरक्षा गश्त टीम ने लंदन के उत्तर में स्थित आरएएफ बेस के पास लातविया के दो नागरिकों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन में रहने वाले दो लोगों को बेस की सीमा के बाहर अनधिकार प्रवेश के संदेह में गिरफ़्तार किया गया।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश