Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराकर आईएफए शील्ड जीती

कोलकाता, आठ अक्टूबर (भाषा) मोहन बागान ने बृहस्पतिवार को यहां आईएफए शील्ड फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर खिताब जीता।

मोहन बागान की जीत में बोस्नियाई मिडफील्डर समीर जेल्जकोविच के पहले हाफ के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की अहम भूमिका रही।

यह 22वीं बार है जब मोहन बागान ने प्रतिष्ठित आईएफए शील्ड जीती है और करीब पांच दशक बाद उन्होंने एक ही सत्र में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड जीती है। पिछली बार जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी, तब दिवंगत पीके बनर्जी कोच थे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर