Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

एच-1बी वीजा कर्मचारियों के ग्रीन कार्ड आवेदन कार्यक्रम से माइक्रोसॉफ्ट निलंबित: अमेरिकी उपराष्ट्रपति

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करने और रहने वाले कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड के आवेदन से जुड़े एक कार्यक्रम से निलंबित कर दिया है। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर आप गणना करें, तो माइक्रोसॉफ्ट ने जितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, उनमें से हर एक के स्थान पर उसने डेढ़ विदेशी कर्मचारी को नौकरी पर रखा।’’

एच-1बी कार्यक्रम लंबे समय से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के निशाने पर रहा है। ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि यह कार्यक्रम अमेरिकी कामगारों के अवसरों को प्रभावित करता है और इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां होती हैं।

एपी

यासिर योगेश

योगेश