न्यूयॉर्क, आठ अक्टूबर (एपी) मादक पदार्थों की कथित तस्करी से घिरे वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिकी अधिकारियों ने यातना और अन्य अपराधों के भी आरोप लगाए हैं।
मादुरो पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
मादुरो पर पहले अमेरिका में कोकीन भेजने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। अब उन पर तेल संपन्न दक्षिण अमेरिकी देश के राष्ट्रपति के रूप में अपने शासनकाल के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के भी आरोप लगे हैं।
मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस जनवरी की शुरुआत से न्यूयॉर्क में हिरासत में हैं। उन्हें मध्यरात्रि के समय की गई छापेमारी में कराकास स्थित उनके घर से पकड़ा गया था।
दोनों ने आपराधिक मामले में खुद को निर्दोष बताया है।
एपी
देवेंद्र पवनेश
पवनेश