Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

दिल्ली: 186 किलोग्राम के 13 वर्षीय लड़के की मोटापा कम करने की सर्जरी की गई

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में 186 किलोग्राम के 13-वर्षीय एक लड़के की मोटापा कम करने की सर्जरी की गई। चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सर गंगा राम अस्पताल ने एक बयान में कहा कि लड़के का वजन पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ता गया और सर्जरी से पहले उसका वजन लगभग 186 किलोग्राम तक पहुंच गया था।

इसने कहा कि उसे सांस लेने में तकलीफ, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, तेज खर्राटे, स्लीप एपनिया, नींद में परेशानी और क्रोध से संबंधित व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। आहार में बदलाव और जीवनशैली में सुधार के प्रयासों के बावजूद लंबे समय तक उसका वजन कम नहीं हो सका।

अस्पताल ने कहा कि लड़के के परिवार में मोटापे का इतिहास रहा है और उसके माता-पिता दोनों ही मोटापे की समस्या से जूझ चुके हैं और बाद में उनकी भी बेरियाट्रिक सर्जरी हुई।

बयान के मुताबिक, लड़के की स्थिति देखने के बाद अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक, लेजर एवं जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टर डॉ. तरुण मित्तल के नेतृत्व में मोटापा कम करने के लिए लड़के पर लेप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद से उसका वजन 20 किलोग्राम से अधिक कम हो चुका है।

चिकित्सकीय टीम को उम्मीद है कि अगले 12 से 18 महीनों में बच्चे का वजन धीरे-धीरे और कम हो सकता है।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश