पालघर, आठ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में बृहस्पतिवार शाम 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
पालघर के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप शाम 7:16 बजे आया और इसका केंद्र सात किलोमीटर की गहराई में 20.109 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 72.948 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
मुंबई के उत्तर में स्थित पालघर जिले में अक्सर हल्की भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की जाती हैं।
भाषा
राखी सुरेश
सुरेश