Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

‘जर्सी’ में जो परिणाम आप लाए, वही अपेक्षा सरकार की आपसे ‘वर्दी’ में भी रहेगी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, आठ अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘जर्सी’ में आपने जो परिणाम लाए हैं, ‘वर्दी’ में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे सरकार को रहेगी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां लोकभवन में 470 कुशल खिलाडि़यों को पुलिस सेवा में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ''जर्सी'' (खिलाड़ियों का परिधान) में जो कार्य आप करते थे और जो परिणाम आप लाए हैं, सरकार ‘वर्दी’ (पुलिस की वर्दी) में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे करती है।

योगी ने कहा, ‘‘आप जर्सी में अपने क्षेत्र में कुशल खिलाड़ी इसलिए हुए, क्योंकि आपने अपने जीवन को अनुशासन में ढाला, टीम भावना के महत्व को समझा, अपनी शक्ति और उसके सामर्थ्य को एक सही दिशा दी। समय की कीमत को पहचाना।''

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष