Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते मुकदमे का सामना करने के लिए सक्षम हैं: आईसीसी

द हेग, आठ अक्टूबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीशों ने अपने आदेश में कहा है कि फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ के मामले में मुकदमे का सामने करने के लिए सक्षम हैं। अदालत ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

यह मामला फिलीपीन में उनके कार्यकाल के दौरान ‘‘मादक पदार्थों के खिलाफ युद्ध’’ के दौर में हुई हिंसा और हत्याओं से संबंधित है।

दुतेर्ते (81) ने आरोपों से इनकार किया है। उनके मुकदमे की सुनवाई 30 नवंबर से शुरू होने वाली है। पूर्व नेता पर ‘मादक पदार्थों के खिलाफ युद्ध’ के तहत कई हत्याओं में शामिल होने का आरोप है।

अदालत ने एक बयान में कहा कि मुकदमे की सुनवाई शुरू होने पर उनसे अपना पक्ष रखने को कहा जाएगा।

विशेषज्ञों के पैनल ने कहा कि वह सबूतों को समझने और अपने वकीलों के साथ अपने बचाव को लेकर चर्चा करने के लिए मानसिक रूप से भी सक्षम हैं।

दुतेर्ते को मार्च 2025 में फिलीपीन में गिरफ्तार किया गया और हेग स्थित आईसीसी के मुख्यालय भेज दिया गया था।

एपी देवेंद्र नरेश

नरेश