कोच्चि, आठ अक्टूबर (भाषा) सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा संबंधी व्यवधान की खबरों के बाद बृहस्पतिवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रियाद जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं।
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि रद्द की गई उड़ानों में अकासा एयर की उड़ान ‘क्यू.पी.523’ शामिल है, जिसे शाम 7:55 बजे रवाना होना था। इसके अलावा सऊदिया की उड़ान ‘एस.वी.775’ भी रद्द की गई, जिसे रात 9:40 बजे रवाना होना था।
प्रवक्ता ने कहा कि इन दोनों उड़ानों में बुकिंग कराने वाले यात्रियों को आगे की जानकारी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के लिए संबंधित एयरलाइन के ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
उड़ानें रद्द किए जाने का फैसला किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत रियाद में विस्फोटों की खबरों के बीच आया है।
पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रियाद के हवाईअड्डे पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
भाषा शफीक नरेश
नरेश