बीजिंग, आठ अक्टूबर (भाषा) चीन ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक पद के लिए अपनी एक वरिष्ठ जनस्वास्थ्य अधिकारी को नामित किया है।
इस कदम से कोविड-19 महामारी से निपटने के चीन के तरीके और वायरस की उत्पत्ति से जुड़े अनसुलझे सवाल पर दुनिया का ध्यान फिर से जा सकता है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सॉन्ग ली ने जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सहयोग के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय तक काम किया है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बृहस्पतिवार को एक प्रेसवार्ता में सॉन्ग के नामांकन की पुष्टि की।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश