Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनी, परिवार के प्रति संवेदना: तनुश्री दत्ता

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया सोच-समझकर देंगी।

पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पचहत्तर-वर्षीय अभिनेता गोवा स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि उन्हें पाटेकर के निधन की खबर मिली है, लेकिन वह ‘‘पहले यह तय करेंगी कि उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया देनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में एक कार्यक्रम के लिए जा रही हैं और फिलहाल उसी पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

वर्ष 2018 में दत्ता ने 2009 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद भारत में ‘‘मी टू’’ आंदोलन को गति मिली थी। पाटेकर ने आरोपों से लगातार इनकार किया था। बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण मामले को बंद कर दिया गया था।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश