Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

न्यायालय ने नालसा से स्थायी लोक अदालत के सदस्यों की बेहतर पारिश्रमिक की मांग पर विचार करने को कहा

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) से कहा कि वह स्थायी लोक अदालत के सदस्यों के काम के बोझ और उनके अधिकार-क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए, उन्हें बेहतर पारिश्रमिक देने की मांग वाली याचिका पर विचार करे।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सदस्यों से कहा कि इस तरह के न्यायिक निर्देश जारी करने में व्यावहारिक मुश्किलें आती हैं।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरणों को आवंटित कोष के इस्तेमाल पर कुछ पाबंदियां हैं, इसलिए शीर्ष अदालत सीधे तौर पर भुगतान बढ़ाने का निर्देश नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन पाबंदियों पर विचार किए बिना सीधे भुगतान का आदेश नहीं दे सकते। बेहतर होगा कि संबंधित उच्च न्यायालयों का रुख किया जाए, जो राज्यों से मिले अनुदान के आधार पर इस मामले की पड़ताल कर सकते हैं।’’

उच्चतम न्यायालय 14 लोक अदालत सदस्यों की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश