Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से पुणे ले जाया गया, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पणजी, आठ अक्टूबर (भाषा) अभिनेता नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार शाम गोवा से पुणे ले जाया गया और उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ले जाने से पहले 20 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

पाटेकर (75) का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

पाटेकर की ‘नाम फाउंडेशन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश थोराट ने कहा, ‘‘पार्थिव शरीर पुणे ले जाया जाएगा... और अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार पुणे स्थित पाटेकर के फार्महाउस परिसर में किया जाएगा।’’

यह फार्महाउस पुणे शहर के बाहरी इलाके डोंजे में स्थित है।

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि रंगमंच और सिनेमा में पाटेकर के योगदान को देखते हुए उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

भाषा शफीक नरेश

नरेश