Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

कोचीन शिपयार्ड को अमेरिका, जर्मनी, नॉर्वे समेत अन्य देशों से 40 पोत बनाने के ऑर्डर: सोनोवाल

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को अमेरिका, जर्मनी, नॉर्वे और अन्य देशों से 40 से अधिक पोत बनाने के ऑर्डर मिले हैं। पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोनोवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय पोत या जहाज निर्माण के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पोत निर्माण के लिए हमें जो ज्यादातर ऑर्डर मिल रहे हैं, वे जर्मनी, अमेरिका और नॉर्वे जैसे देशों से कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) को मिल रहे हैं। अब तक हमें 40 से अधिक पोत निर्माण के ऑर्डर मिल चुके हैं।’’

पोत परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ रूसी संस्थाओं ने भी भारत में भारतीय शिपयार्ड के साथ मिलकर पोत बनाने में रुचि दिखाई है। इनमें कोचीन शिपयार्ड भी शामिल है।

मंत्री ने कहा कि भारतीय पोत विनिर्माता वैश्विक स्तर पर अपनी विश्वसनीयता बना रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय