Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

सुरेशकुमार और सिन्हा फेनेस्टा ओपन के सेमीफाइनल में आमने-सामने, वैदेही और श्रुति भी अंतिम चार में

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) गत चैंपियन और शीर्ष वरीय मनीष सुरेशकुमार ने निर्णायक सेट में 0-3 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए बृहस्पतिवार को यहां 31वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में पार्थ अग्रवाल को मैराथन मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना अपने युगल जोड़ीदार नितिन सिन्हा से होगा।

सुरेशकुमार ने करीब तीन घंटे चले मुकाबले में अग्रवाल को 6-1, 5-7, 7-5 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिन्हा ने आठवीं वरीयता वाले रोहन मेहरा को दो घंटे 22 मिनट में 7-6, 7-5 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

सुरेशकुमार और सिन्हा ने बाद में पुरुष युगल के फाइनल में भी जगह बनाई। शीर्ष वरीय जोड़ी ने जगमीत सिंह और अग्रवाल को सीधे सेट में हराया।

अब इस जोड़ी का सामना शुक्रवार को फाइनल में श्रीकर डोनी और रोहित गोबीनाथ से होगा।

दूसरी वरीयता प्राप्त आदित्य बालसेकर को हराकर पहले ही उलटफेर कर चुके सूरज प्रबोध ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में छठे वरीय मान केशरवानी से होगा।

महिला एकल में शीर्ष वरीय और दो बार की चैंपियन वैदेही चौधरी ने दूसरे सेट में लड़खड़ाने के बाद वापसी करते हुए पांचवीं वरीय अदिति रावत को 6-0, 1-6, 6-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

वैदेही का सामना सेमीफाइनल में चौथी वरीय सोनल पाटिल से होगा जिन्होंने लक्ष्मी सिरी दांडू को 7-6, 6-4 से हराया।

दूसरी वरीय श्रुति अहलावत ने आठवीं वरीय सोहिनी मोहंती को 6-4, 6-4 से हराया। श्रुति का सामना अब गैरवरीय सोहा सादिक से होगा जिन्होंने तीसरी वरीय आकांक्षा निटुरे के पहले सेट में 0-3 के स्कोर पर चोटिल होने के कारण हटने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता