Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

मध्य प्रदेश को मुंबई में रोडशो के दौरान प्राप्त हुए 90,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य को मुंबई में बृहस्पतिवार को आयोजित रोडशो (प्रचार कार्यक्रम) में 90,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

यह कार्यक्रम अगले साल जनवरी में होने वाले मध्य प्रदेश के दूसरे ‘वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन’ (जीआईएस) से पहले आयोजित किया गया।

यादव ने कार्यक्रम के बाद संवाददाता से कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से 14,375 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले साल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित पहले जीआईएस में राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से अबतक करीब 30 प्रतिशत निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

भाषा यासिर अजय

अजय