बीजिंग, आठ अक्टूबर (भाषा) मानुष शाह और दीया चितले को बृहस्पतिवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चाइना स्मैश के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के लिन युन-जू और चेंग आई चिंग की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 1-3 से हार मिली।
डब्ल्यूटीटी ग्रैंड स्मैश सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी बनकर इतिहास रचने वाले मानुष-दीया को लिन और चेंग से 7-11 11-9 10-12 4-11 से हार मिली।
भारत के मानव ठक्कर पुरुष एकल के राउंड 32 से बाहर हो गए थे जबकि दीया और यशस्विनी घोरपाड़े की महिला युगल जोड़ी को राउंड 16 में हार का सामना करना पड़ा।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर