Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

छत्तीसगढ़ कैडर आईपीएस संतोष सिंह को सौंपा गया दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा

रायपुर आठ अक्टूबर (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी नियुक्त कर दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) की सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह को उनके सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के चलते दिल्ली की ‘लाइफलाइन’ दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का दायित्व दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह संवेदनशील और सामुदायिक ‘पुलिसिंग’ के प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं तथा छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर चुके हैं।

सिंह हैदराबाद में डीआईजी साउथ जोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे।

भाषा संजीव नरेश अविनाश

अविनाश