Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

फारस की खाड़ी और काला सागर में संघर्ष के दौरान 16 भारतीय नाविकों की जान गई : सरकार

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष में 16 भारतीय नाविकों की जान गई है।

कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत सरकार हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र से 4,232 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस ला चुकी है।

उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से हॉर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों में जहाजों पर मिसाइल हमले लगातार बढ़े हैं।

कुमार ने कहा कि उस दिन अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडर मारे गए।

पश्चिम एशिया में स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य एक संकरा समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी से काला सागर में जारी संघर्ष में पांच भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश