Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों पर ईंधन अधिभार फिर लगाया

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) अकासा एयर नौ अक्टूबर से घरेलू उड़ानों पर ईंधन अधिभार फिर से लागू करेगी और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए अधिभार बढ़ाएगी।

अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते ईंधन अधिभार बढ़ाया गया है।

अकासा एयर ने मार्च में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार लागू किया था। बाद में घरेलू सेवाओं पर यह अधिभार हटा दिया गया था, जिसे अब फिर से लागू किया जा रहा है।

दूरी के आधार पर घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार 375 रुपये से 1,150 रुपये के बीच होगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए संशोधित अधिभार 2,500 रुपये होगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘एटीएफ एयरलाइन की परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से पूरे उद्योग में एयरलाइन की परिचालन लागत पर दबाव बढ़ा है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘मौजूदा ईंधन मूल्य परिदृश्य को देखते हुए अकासा एयर ने इसके प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए संतुलित कदम उठाया है।’’

अकासा एयर का यह फैसला इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इसी तरह की घोषणाओं के बाद आया है।

भाषा

योगेश अजय

अजय