Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को अफगानिस्तान में 25 आतंकवादी समूह सक्रिय होने की जानकारी दी

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से कहा कि अफगानिस्तान में 25 आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

नकवी की यह टिप्पणी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। इस्लामाबाद का आरोप है कि तालिबान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समेत आतंकवादियों को अफगानिस्तान की धरती से गतिविधियां संचालित करने की अनुमति दे रही है।

मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे गुतारेस ने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इसहाक डार से भी मुलाकात की।

यात्रा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लामाबाद में नकवी से मुलाकात की।

नकवी ने दावा किया कि अफगानिस्तान में 25 आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं और वे वैश्विक शांति के लिए खतरा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।’’

सरकार के बयान में इन 25 संगठनों के नाम नहीं बताए गए हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश