Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 10 लाख करोड़ रुपये घटी

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और घरेलू तथा वैश्विक स्तर पर मौद्रिक रुख और सख्त होने की आशंका के बीच व्यापक बिकवाली से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को भारी गिरावट आई और निवेशकों की संपत्ति करीब 10 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,045 अंक यानी 1.44 प्रतिशत गिरकर 71,593.24 अंक पर बंद हुआ। यह ढाई साल से अधिक समय में सेंसेक्स का सबसे निचला बंद स्तर है। कारोबार के दौरान यह 1,310.95 अंक यानी 1.80 प्रतिशत तक गिरकर 71,327.75 अंक पर आ गया था।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 10,01,898.68 करोड़ रुपये घटकर 4,60,97,032 करोड़ रुपये (4.76 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘घरेलू मौद्रिक नीति के और सख्त होने की संभावना, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, जिससे जोखिम लेने की धारणा प्रभावित हुई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद कारोबार के दौरान ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत तेजी से 104 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई, जिससे आयातित महंगाई को लेकर चिंता फिर बढ़ गई।’’

इस साल अब तक सेंसेक्स 13,627.36 अंक यानी 16 प्रतिशत गिर चुका है। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 3,897.8 अंक यानी 14.91 प्रतिशत टूट गया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय