Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कौशांबी: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपी के भाई का मकान भी बुलडोजर से गिराया

कौशांबी (उप्र), चार सितंबर (भाषा) कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र की एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी नौशाद के भाई शकील के मकान को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शकील भी 50 हजार रुपये का इनामी है तथा वह एक वांछित बदमाश है।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बताया कि इस दुखद घटना के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में आज विस्फोट कांड के फरार आरोपी शकील के मकान के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व विस्फोट कांड के मुख्य आरोपी नौशाद का मकान और पांच गोदाम ध्वस्त किए गए थे।

प्रशासन द्वारा प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत की गई इस कार्रवाई के साथ आज की तिथि तक वर्तमान प्रकरण से संबंधित सभी आरोपियों की संपत्तियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

गौरतलब है कि कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को मनौरी कस्बे की एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य कई घायल हुए थे।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष