कन्नूर (केरलम), चार सितंबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पी. जयराजन ने आरोप लगाया है कि केरलम में श्री कृष्ण जयंती की शोभायात्राएं राज्य के परिवारों के बीच आरएसएस का प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रही “आरएसएस राजनीतिक परियोजना” का हिस्सा हैं।
जयराजन ने कहा कि पहले केरल की सड़कों पर संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की जयंती चतया दिनम के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राएं ही देखने को मिलती थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में परिवारों के बीच अपना राजनीतिक आधार बनाने के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रयासों के तहत श्री कृष्ण जयंती समारोह शुरू किए गए।
जयराजन ने यह बात यहां माकपा की जिला समिति की हालिया पॉडकास्ट श्रृंखला में कही, जिसका शुक्रवार को टेलीविजन चैनलों ने प्रसारण किया।
उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जयंती की शोभायात्राओं को आरएसएस की राजनीतिक परियोजना के रूप में देखा जाना चाहिए।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश