Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 75 पैसे की गिरावट के साथ 349.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 75 पैसे यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 349.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,418 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश