चंडीगढ़, चार सितंबर (भाषा) केंद्रशासित चंडीगढ़ के साथ ही हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। हरियाणा में अंबाला, नारनौल, पंचकूला, करनाल और यमुनानगर समेत कई स्थानों पर भी बारिश हुई।
अंबाला में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब में अमृतसर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, श्री आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर समेत कई स्थानों पर बारिश हुई।
अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश