नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान 238 चालान काटे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान बृहस्पतिवार को उत्तरी रेंज में चलाया गया।
उन्होंने बताया कि यातायात कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की और उन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिनके पास वैध पीयूसीसी नहीं था।
यातायात पुलिस के अनुसार, वैध पीयूसीसी के बिना गाड़ी चलाने को लेकर कुल 238 चालान काटे गए।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश