Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली के ओखला में दो झोपड़ियों में आग लगने से तीन घायल

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज-1 के इंद्र कल्याण विहार इलाके में दो झोपड़ियों में शुक्रवार सुबह आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संदीप (23) 50-60 प्रतिशत, प्रह्लाद (26), लगभग 20 प्रतिशत और सतेंद्र (52) 10-20 प्रतिशत तक जल गए।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 7.25 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया जहां आग ने झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था।

अधिकारी ने बताया कि डीएफएस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग तीनों घायलों को ईएसआई अस्पताल ले जा चुके थे।

उनके मुताबिक, बाद में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश