नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को देश के पहले ‘इमेजिंग’ उपग्रह को सफलतापूर्वक भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित करने के लिए बधाई दी।
इसरो ने शुक्रवार को ईओएस-05 उपग्रह प्रक्षेपित किया और जीएसएलवी रॉकेट की मदद से 2,300 किलोग्राम से अधिक वजन वाले पेलोड को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, 'जीएसएलवी-एफ17 द्वारा ईओएस-05 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। भारत के पास अब भू-तुल्यकालिक कक्षा से काम करने वाला अपना पहला इमेजिंग उपग्रह है।”
उन्होंने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक आत्मनिर्भर और महत्वाकांक्षी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए अपने उद्योग की क्षमता का इस्तेमाल कर रहा है।”
भाषा जोहेब रंजन
रंजन