तिरूवनंतपुरम, चार सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई ने शुक्रवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो जोनल क्लस्टर के प्रमुख नियुक्त किए और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों तथा विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव के बाद किए गए इन बदलावों का उद्देश्य 2029 के लोकसभा और 2031 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के जमीनी स्तर के काम को मजबूत करना है।
नई जिम्मेदारियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को सौंपीं।
भाजपा प्रदेश समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पार्टी ने उत्तर और दक्षिण जोनल क्लस्टर की व्यवस्था शुरू की है।
भाषा रंजन नरेश
नरेश