Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टी-2 और टी-3 के बाहर जलभराव

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 के पहुंच मार्गों और बाहरी क्षेत्र में जलभराव हो गया।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों टर्मिनल के अंदर भी अधिक मात्रा में पानी जमा हो गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोपहर को हुई भारी बारिश के कारण टर्मिनल के पहुंच मार्ग और बाहर के क्षेत्रों में पानी जमा हो गया।

डायल ने कहा, ‘‘जमा हुए पानी को कुछ समय के भीतर ही हटा दिया गया।’’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अचानक काले बादल छा गए और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज शाम तक तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश