Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग बदला गया

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम नौ उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि चार-चार उड़ानें जयपुर और लखनऊ भेजी गईं, और एक उड़ान अहमदाबाद भेजी गई।

अधिकारी ने बताया कि इन उड़ानों को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच दूसरे हवाई अड्डों की ओर भेजा गया।

शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 400 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और यहां रोजाना 1,300 से अधिक उड़ानें आती-जाती हैं।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप