Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

हेसन ने इंग्लैंड दौरे से पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने के फैसले से खुद को अलग किया

कराची, चार सितंबर (भाषा) पाकिस्तान की टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच माइक हेसन ने शुक्रवार को कहा कि मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा और इमाम-उल-हक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से बाहर करने के फैसले से उनका कोई लेना देना नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में बड़ी हार के बाद यह फैसला किया था।

पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में उसे 194 रन से करारी हार मिली। इसके बाद सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया और मुख्य कोच सरफराज अहमद को बर्खास्त कर दिया गया।

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच हेसन को इसके बाद नौ सितंबर से बर्मिंघम में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया।

हेसन ने बर्मिंघम में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘जब उन्होंने (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) मुझे अंतिम टेस्ट मैच के लिए जिम्मेदारी सौंपी तो इन तीनों खिलाड़ियों (रिज़वान, आगा और इमाम) को पहले ही टीम से बाहर कर दिया गया था। इसलिए वास्तव में मुझे कुछ भी पता नहीं है कि असल में क्या हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लाहौर में हमारा पहले से ही सीमित ओवरों की टीम का शिविर चल रहा था। मैं जापान से लौटा ही था जहां एशियाई खेल होंगे। इसके बाद मुझे टेस्ट टीम का प्रबंधन करने के लिए कहा गया।’’

हेसन ने कहा, ‘‘मैंने टीम में संतुलन लाने के लिए कुछ बदलाव करने का फैसला किया है और मैं ऐसा गेंदबाजी आक्रमण चाहता हूं जिसमें विविधता हो और जिसमें कुछ ऑलराउंडर हों।’’

भाषा

पंत नमिता

नमिता