Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: नरेला में ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम की

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दिल्ली के नरेला इलाके में जिम के बाहर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम की और हमलावरों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा के सोनीपत के निवासी प्रमोद दहिया की बुधवार सुबह नरेला में जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दहिया की हत्या के दो दिन बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सूत्रों ने बताया कि इलाके में तनाव व्याप्त होने के कारण बाहरी-उत्तरी दिल्ली में घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि टीम हमलावरों की तलाश कर रही हैं।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए संवाददाताओं से कहा, 'जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जैसा हमारे भाई के साथ हुआ, वैसा ही उनके (आरोपियों के) साथ भी होना चाहिए।”

मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार, दहिया को तीन सितंबर को सुबह लगभग 6.45 बजे गोली मार दी गई थी जब वह जिम गए थे। हमलावर स्कूटर पर आए और करीब 15 गोलियां चलाईं और भाग गए।

एक रिश्तेदार ने कहा कि दहिया को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस को हत्या के पीछे गिरोह प्रतिद्वंद्विता का संदेह है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना घटनास्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन पुलिस गोलीबारी के लगभग दो घंटे बाद पहुंची।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश