Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ओडिशा में पिछले दो साल में किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की : मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, चार सितंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद पिछले दो साल में राज्य में किसी किसान की आत्महत्या का मामला सामने नहीं आया है।

माझी ने यह दावा मुख्यमंत्री-किसान (सीएम-किसान) योजना के तहत 41 लाख से अधिक किसानों को वित्तीय सहायता की पांचवीं किस्त के रूप में 833 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करने के दौरान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ओडिशा में पिछले दो साल में किसी किसान की आत्महत्या का मामला सामने नहीं आया है, क्योंकि कृषि परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) और सीएम-किसान योजनाओं के तहत सालाना 10,000 रुपये मिल रहे हैं। राज्य सरकार धान के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी दे रही है, जिससे उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हुआ है।'

माझी ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को शुक्रवार को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई।

इन लाभार्थियों में ज्यादातर छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसान तथा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के लोग शामिल हैं।

भाषा

शुभम सुरेश

सुरेश