नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-
प्रादे45 इसरो दूसरी लीड उपग्रह
‘‘आसमान से नजर रखने वाली आंख’’: इसरो ने उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले ‘इमेजिंग’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया और भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित कराया।
दि52 दिल्ली कार्यकर्ता हिरासत
पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि38 दिल्ली कॉजपा दूसरी लीड प्रदर्शन
कॉजपा का दिल्ली में धरना: दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक और विरोध प्रदर्शन कर हिंदुत्व ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए संसद मार्ग थाने का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए।
प्रादे80 कश्मीर मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि24 विमानन एएआईबी लीड एअर इंडिया
फुकेत-दिल्ली उड़ान घटना: तीनों हाइड्रोलिक प्रणालियों में खराबी, पायलट पर कार्रवाई की सिफारिश
नयी दिल्ली, फुकेत से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान की 36,000 फुट की ऊंचाई पर तीनों हाइड्रोलिक प्रणालियों में लगभग एक साथ खराबी आने से विमान निर्धारित ऊंचाई से अचानक ऊपर-नीचे हुआ और इसके कारण 24 लोग घायल हो गए। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
दि22 सोनिया लीड आत्मकथा
सोनिया की आत्मकथा 10 नवंबर को भारत में प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’
नयी दिल्ली, ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भारत में 10 नवंबर को प्रकाशित करेगा।
दि41 दिल्ली बारिश
दिल्ली में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अचानक काले बादल छा गए और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज शाम तक तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
प्रादे39 बिहार बाढ़ नदियां
बिहार के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ जैसी स्थिति
पटना, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में और झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
वि21 नेपाल लीड बाढ़
नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,295 हुई, नौ दिन बाद जीवित मिले दो श्रमिक
काठमांडू, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर भी मिली। त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन से फंसे दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया।
वि5 अमेरिका भारतीय परिवार
अमेरिका में ‘ग्रीन कार्ड’ पाने की कोशिश कर रहे परिवारों को कुछ राहत
वाशिंगटन, परिवार-प्रायोजित श्रेणियों के जरिये अमेरिका में स्थायी निवास यानी ‘ग्रीन कार्ड’ पाने की कोशिश कर रहे भारतीय परिवारों को इस महीने राहत मिली है क्योंकि कई श्रेणियों में अंतिम कार्रवाई की तारीख काफी आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन ईबी-1 वीजा पाने के इच्छुक पेशेवरों के लिए स्थिति में खास बदलाव नहीं हुआ।
अर्थ37 विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार 11.47 अरब डॉलर बढ़कर 740.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर
मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 11.47 अरब डॉलर उछलकर 740.80 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अर्थ38 सेबी एनएसई आईपीओ
एनएसई के 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ का रास्ता साफ, सेबी की मंजूरी मिली
नयी दिल्ली, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को बाजार नियामक सेबी से करीब 30,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है। यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है।
खेल17 खेल भारत जापान
एशियाई खेलों से पहले भारत और जापान के बीच होगा पहला ऐतिहासिक पुरुष टी20 मुकाबला
नयी दिल्ली, भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी।
खेल6 खेल बंगाल आयु धोखाधड़ी
उम्र में हेरफेर पर बीसीसीआई ने बंगाल के गेंदबाज रोहित पर लगा दो साल का प्रतिबंध
कोलकाता, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उम्र को लेकर कथित गलत जानकारी देने के मामले में बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;
वि10 हिमालय चेतावनी प्रणाली
हिमालय से जुड़े खतरे होते जा रहे हैं जटिल, चेतावनी प्रणालियों में समन्वय और मजबूती जरूरी
मैनचेस्टर, नेपाल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ का समय-क्रम अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है। सुबह 8:37 बजे, उपकरणों ने नेपाल और चीन की सीमा के निकट कुछ हलचल दर्ज की, जिसे शुरुआत में भूकंप समझा गया। लेकिन सिर्फ सात मिनट बाद ही, सीसीटीवी कैमरों ने गीरोंग पोर्ट सीमा चौकी को मलबे के भारी बहाव और बाढ़ से तबाह होते हुए दर्ज किया।
वि16 कनाडा अल्बर्टा
अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?
कैलगरी (कनाडा), कुछ हफ्तों में अल्बर्टा के लोगों से जनमत संग्रह में पूछा जाएगा कि वे प्रांत को कनाडा का हिस्सा बनाए रखना चाहते हैं या स्वतंत्रता से संबंधित दूसरे जनमत संग्रह की ओर बढ़ना चाहते हैं।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप