Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

विशेष ने तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स का खिताब जीता

हैदराबाद, चार सितंबर (भाषा) स्थानीय खिलाड़ी विशेष शर्मा ने अंतिम क्षणों में रोमांचक मोड़ पर अपना धैर्य बनाए रखा और शुक्रवार को यहां एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता।

इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने एक अंडर 69 के साथ अपना खेल समाप्त किया। उन्होंने कुल 21 अंडर 259 के स्कोर के साथ नोएडा के अमरदीप मलिक को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ा। यह उनका पहला पेशेवर खिताब है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई में दूसरी बार खेल रहे विशेष (60-66-64-69) ने खिताब हासिल करने पर 15 लाख रुपये जीते। इस जीत से वह 2026 की रैंकिंग में 25वें से 14वें स्थान पर पहुंच गए। उनकी इस सत्र की कुल कमाई 30,93,550 रुपये हो गई और डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में उनकी जगह पक्की हो गई है।

भाषा

पंत नमिता

नमिता