Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्राफ्टन के चेयरमैन ब्युंग ग्यू चांग ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दक्षिण कोरिया की दिग्गज गेमिंग कंपनी क्राफ्टन इंक के चेयरमैन ब्युंग ग्यू चांग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान भारत के लिए कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई और देश के गेमिंग परिवेश की वृद्धि पर चर्चा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बैठक में गेमिंग, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद चांग ने एक बयान में कहा, ''भारत गेमिंग, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष में असाधारण प्रतिभा के साथ अपार अवसरों का बाजार है। हमारा निरंतर निवेश भारत में हमारे दीर्घकालिक विश्वास और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।''

उन्होंने कहा, ''अपने निवेश, कौशल विकास पहल और उभरती प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करने के माध्यम से, विश्व स्तर पर प्रासंगिक अनुभव और प्रौद्योगिकियों का निर्माण करने के लिए हम भारतीय क्रिएटर्स, डेवलपर्स और उद्यमियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।''

अपने प्रमुख गेम 'बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया' (बीजीएमआई) के लिए जानी जाने वाली इस कंपनी ने भारतीय बाजार में अब तक 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। यह अगले तीन से चार वर्षों में अतिरिक्त 25 करोड़ डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण