Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गणेश मंडल मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने से बचें : जालना पुलिस

जालना, चार सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने गणेश मंडलों या स्थानीय सामुदायिक समूहों से अपील की है कि वे मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज ध्वनि में संगीत बजाने से बचें। साथ ही, पुलिस ने चेतावनी दी है कि ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू ने जिले के अपने सहकर्मियों को दिये निर्देश में कहा कि वे गणेश मंडलों को ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए ‘डीजे’ मुक्त जुलूस निकालने के बारे में जागरूक करें।

पुलिस अधिकारियों को दिये गए निर्देश में कहा गया है कि वे तेज़ आवाज वाले ध्वनि प्रसारकों का इस्तेमाल करने और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले गणेश मंडलों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें।

इस साल गणेश उत्सव 14 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा।

यह कदम राज्य में ध्वनि प्रदूषण को लेकर चल रही बहस के बीच उठाया गया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश