Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अभिनेता अजित कुमार ने चेन्नई में मोटरस्पोर्ट्स सिटी की घोषणा का स्वागत किया

चेन्नई, चार सितंबर (भाषा) लोकप्रिय अभिनेता और रेसर अजित कुमार ने चेन्नई में मोटरस्पोर्ट्स सिटी स्थापित करने की घोषणा के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सराहना की और इसे ‘‘भारत में मोटरस्पोर्ट्स के लिए एक बड़ा कदम’’ बताया।

मुख्यमंत्री विजय ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में चेन्नई में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से नए विधानसभा-सह-सचिवालय एकीकृत परिसर की योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार चेन्नई में तमिलनाडु ओलंपिक सिटी और मोटरस्पोर्ट्स सिटी स्थापित करेगी।

अजित कुमार ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश में मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप