Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

असम में 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की याबा गोलियां व म्यांमा निर्मित 1.2 लाख सिगरेट जब्त ; 7 गिरफ्तार

गुवाहाटी, चार सितंबर (भाषा) असम में अलग-अलग अभियानों के दौरान 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की याबा गोलियां और म्यांमा निर्मित 1.2 लाख से अधिक सिगरेट जब्त किए जाने के मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि याबा गोलियां श्रीभूमि जिले से जब्त की गईं जबकि तस्करी कर लाए गए सिगरेट खेप को पड़ोसी कछार जिले से बरामद किया गया। ये दोनों जिले दक्षिणी असम की बराक घाटी में स्थित हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बदरपुर में श्रीभूमि पुलिस ने दो वाहनों को रोका और उसमें से 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की 14,000 याबा गालियां जब्त कीं।’’

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

याबा गालियां एक प्रकार का मादक पदार्थ है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि कछार जिले में एक अंतर-राज्यीय सीमा चौकी पर एक और अभियान चलाया गया।

सीएमओ ने अपनी पोस्ट में कहा, 'तस्करी और अवैध व्यापार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति जारी है। असम पुलिस ने असम-मेघालय सीमा के दीघोरखाल चौकी पर एक वाहन को रोका और म्यांमा निर्मित 1.2 लाख से अधिक सिगरेट की खेप जब्त की।'

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश