Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

चांदी वायदा कीमत 749 रुपये की गिरावट के साथ 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में सतर्क रुख के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 749 रुपये टूटकर 2,41,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसके साथ ही चांदी में पिछले दो दिनों से जारी तेजी थम गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने की आपूर्ति वाले अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 749 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 2,41,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

विश्लेषकों ने कहा कि हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।

निवेश मंच मुड्रेक्स के विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा, ‘‘अमेरिका के ईरान पर नए हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में कमी तथा पश्चिम एशिया और रूस में रिफाइनरी को हुए नुकसान से आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है। इससे ईंधन की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि ऊंची ईंधन कीमतों के कारण महंगाई और ब्याज दरों के परिदृश्य को लेकर चिंताएं बढ़ीं, जिससे बहुमूल्य धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी प्रभावित हुई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर महीने में आपूर्ति होने वाली कॉमेक्स चांदी वायदा कीमत मामूली गिरावट के साथ 67.63 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा यासिर रमण

रमण