Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

आरबीआई ने नीलामी के जरिए 6.02 लाख करोड़ रुपये वापस लिए

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) बैंकों में अधिशेष नकदी के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बने रहने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को दो परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामियों के जरिये 6.02 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस ली।

केंद्रीय बैंक को तीन दिवसीय वीआरआरआर नीलामी में सात लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 5,41,975 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं और उसने उन्हें स्वीकार कर लिया। यह नीलामी 5.24 प्रतिशत की ‘कट ऑफ’ दर (ब्याज) पर आयोजित की गई थी।

एक अन्य तीन दिवसीय वीआरआरआर नीलामी में 1.5 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले बैंकों ने 5.24 प्रतिशत की ब्याज दर पर आरबीआई के पास 60,419 करोड़ रुपये रखे।

दोनों परिचालनों ने मिलकर आरबीआई को 6,02,394 करोड़ रुपये की अधिशेष नकदी वापस लेने में मदद की।

विशेष एफसीएनआर (बी) जमा योजना के माध्यम से भारी पूंजी प्रवाह के बाद बैंकों में नकदी का प्रवाह अत्यधिक बढ़ गया है, जिसके चलते आरबीआई ने नकदी को वापस लेने के अपने परिचालनों को तेज कर दिया है।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, तीन सितंबर तक बैंकों में नकदी लगभग 10.32 लाख करोड़ रुपये के अधिशेष में होने का अनुमान है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण