Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा से भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, चार सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और संकल्प से भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री पाठक शुक्रवार को प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ संवाद कर रहे थे।

इस संवाद की जानकारी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये साझा करते हुए पाठक ने कहा, ‘‘आज लखनऊ स्थित कॉफी सेंटर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश के ऊर्जावान एवं प्रतिभाशाली युवाओं के साथ आत्मीय और सार्थक संवाद का अवसर मिला।”

उन्होंने कहा, “विभिन्न समसामयिक, श्रीकृष्ण जी के दर्शन-जीवन (कर्म, प्रेम और धर्म) एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श किया तथा युवाओं के विचारों, आकांक्षाओं और सुझावों को जाना।”

उप मुख्यमंत्री ने कहा, “युवा शक्ति ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और संकल्प से भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि “युवाओं के सपनों को अवसर, प्रतिभा को मंच और संकल्प को सही दिशा देकर 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

भाषा आनन्द संतोष

संतोष