Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पूर्वोत्तर परिषद ने जुलाई-अगस्त में अरुणाचल में 82.4 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी कीं

ईटानगर, चार सितंबर (भाषा) पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) ने इस साल जुलाई और अगस्त में अरुणाचल प्रदेश में 82.41 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी की हैं। परिषद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिषद ने संपर्क सुविधाओं, शिक्षा, कृषि और स्थानीय भाषाओं के संरक्षण से जुड़े जारी कार्यों के लिए करीब 15 करोड़ रुपये भी जारी किए हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पूरी की गई परियोजनाएं एनईसी योजना (सोनैक) और पूर्वोत्तर विशेष बुनियादी ढांचा विकास योजना (एनईएसआईडीएस) के तहत शुरू की गई थीं। इन परियोजनाओं में राज्य के कई जिलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, बागवानी और सड़क संपर्क से जुड़े काम शामिल हैं।

प्रमुख परियोजनाओं में लोअर सियांग जिले के लिकाबाली स्थित 40 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल का 14.38 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन शामिल है।

एनईसी ने दिबांग घाटी जिले के रोइंग में लड़कों और लड़कियों के लिए छात्रावास भी पूरे किए हैं। इन छात्रावासों के निर्माण के लिए 5.17 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।

भाषा योगेश रमण

रमण