Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

सोने की कीमत वायदा कारोबार में 431 रुपये टूटकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) वायदा बाजार में दो दिन की तेजी के बाद सोने की कीमत शुक्रवार को 431 रुपये गिरकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच कीमतों में गिरावट आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति होने वाला सोने का वायदा भाव 431 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत टूटकर 1,55,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

कारोबारियों के अनुसार, हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली से कीमतों में गिरावट आई। साथ ही, निवेशक अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार (नॉनफार्म पेरोल्स) के आंकड़ों से पहले सतर्क रहे। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के रुख के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति वाला कॉमेक्स सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 4,528.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, “बाजार की नजर अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों पर है, जो डॉलर, बॉन्ड प्रतिफल और बहुमूल्य धातुओं की अगली दिशा तय कर सकते हैं।”

भाषा यासिर रमण

रमण