Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे

हैदराबाद, चार सितंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (आईकेएफ) की सदस्यता लगभग दोगुनी होकर करीब 80 देशों तक पहुंचने वाली है।

इसके लिए कबड्डी को अपनाने की इच्छा रखने वाले 35-40 देशों के प्रतिनिधि हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में जुटे हैं।

अफ्रीका, यूरोप और अन्य क्षेत्रों के राष्ट्रीय कबड्डी संघों को शुक्रवार को होने वाली विशेष वार्षिक आम बैठक में औपचारिक रूप से आईकेएफ से मान्यता दी जाएगी।

अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल में 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं जिसका नेतृत्व अफ्रीकन कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. ओसामा सईद कर रहे हैं। वहीं, यूरोप के 16 देशों का प्रतिनिधित्व यूरोपीय कबड्डी प्रमुख दलवीर संधू के नेतृत्व में हो रहा है।

आईकेएफ के कार्यकारी निदेशक कसानी ज्ञानेश्वर ने कहा कि इस विस्तार का उद्देश्य केवल सदस्य देशों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि तकनीकी सहायता, क्षमता निर्माण और मजबूत महाद्वीपीय कार्यक्रमों के जरिए कबड्डी के वैश्विक विकास के लिए एक बेहतर और व्यवस्थित रास्ता तैयार करना है।

कसानी ने कहा, ‘‘एक ही बार में आईकेएफ की सदस्यता दोगुनी होकर करीब 80 सदस्यों तक पहुंच जाएगी। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द