नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात एक घर पर कथित तौर पर गोलीबारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि देर रात स्कूटर पर सवार दोनों लोगों ने तीन गोलियां चलाईं और एक गोली घर की पहली मंजिल की खिड़की पर लगी, जिससे उसका शीशा टूट गया। हमलावरों को पिस्तौल लहराते हुएइलाके से भागते देखा गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।
परिवार को संदेह है कि गोलीबारी का संबंध पुरानी दुश्मनी से हो सकता है।
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के लिए आगे की छानबीन कर रही है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप